देखो अपना देश
विद्यालय ने पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी स्थानों और लोगों की संस्कृति को प्रदर्शित करने हेतु ब्रोशर निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा 11 के छात्रों (अंकित छेत्री, सत्यम सिंह, चीनीश शर्मा, अमन कुमार, हर्ष कुमार, दीप सिंह और अमित ठाकुर) की टीम ने राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।